मैदान पर मौजूद खिलाड़ी। स्त्रोत एसोसिएशन
बदायूं। बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंडर-23 आयु वर्ग और रणजी ट्रॉफी के लिए एसके कॉलेज के मैदान क्रिकेट ट्रायल मैच का आयोजन किया गया। ट्रायल में जनपद बदायूं के पंजीकृत क्रिकेटर खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
ट्रायल में बिसौली, सैदपुर, उझानी शहर, उसावां, बिनावर, वजीरगंज सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों के क्रिकेटर शामिल हुए। एसोसिएशन के सचिव संतोष बाबू शर्मा ने बताया कि पंजीकृत खिलाड़ियों में से तीन खिलाड़ी ट्रायल में अनुपस्थित रहे। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की प्रतिभा परखने के लिए गति मीटर से गेंदबाजों की स्पीड भी मापी गई। इस दौरान कुछ गेंदबाजों की रफ्तार 135 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखने को मिली, जिससे चयनकर्ताओं चयनकर्ताओं को खुशी हुई।
रचित गोयल व वरिष्ठ खिलाड़ी एमपी सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। संगठन के अध्यक्ष दीपक सक्सेना ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया, जबकि उपाध्यक्ष रविंद्र मोहन सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया। ट्रायल में चयनकर्ता के रूप में अखिलेश पांडे मौजूद रहे। इस मौके पर खुशनवी खां, अमरीश गोयल, हरबंस संत, अभिषेक, आयन, अनूप यादव, राम अवतार समेत अन्य पदाधिकारी और खेलप्रेमी उपस्थित रहे। संवाद