जगत। ब्लॉक मुख्यालय के एक मैदान में 16वें जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को जगत और कुंदननगला की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच में कुंदननगला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जगत को 24 रन से पराजित कर जीत दर्ज की।
टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए कुंदननगला की टीम ने निर्धारित ओवरों में 84 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जगत की टीम संघर्ष के बावजूद 60 रन ही बना सकी। इस तरह कुंदननगला ने 24 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। संवाद