फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बॉयलर के टुकड़े से मकान क्षतिग्रस्त, फसलें भी झुलसीं

विज्ञापन
फैक्टरी के बॉयलर की चादर गिरने से ग्रामीण का क्षतिग्रस्त मकान। संवाद - फोटो : बिधूना में बेला रोड पर किरतपुर के पास सड़क किनारे मौरंग उतारता वाहन।
विज्ञापन
उझानी। मेंथा फैक्टरी में लगी आग ने कुड़ा नरसिंहपुर के लोगों को भी नुकसान पहुंचाया है। वीरपाल के मकान पर फैक्टरी के बॉयलर को टुकड़ा गिरा तो लिंटर के साथ आंगन में पड़ा टिनशेड भी क्षतिग्रस्त हो गया। तीन ग्रामीणों की फसलें भी झुलस गई हैं। नुकसान की चपेट में आए ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

कुड़ा नरसिंहपुर निवासी वीरपाल ने बताया कि फैक्टरी में आग लगने के बाद वह भी अपने परिवार के साथ घर छोड़ कर भाग गए थे। बृहस्पतिवार दोपहर लौटे तो पड़ोसी की पशुशाला के बाहर बॉयलर का टुकड़ा पड़ा था। यही टुकड़ा पहले उनके मकान के लिंटर, फिर आंगन में पड़े टिनशेड पर गिरा था। लिंटर में दरार के साथ ही टिनशेड टूट गया है। पड़ोसी नवल का लिंटर भी क्षतिग्रस्त हुआ है। फैक्टरी की आग से अभिषेक और राममूर्ति की करीब पांच बीघा मक्का की फसल और नवल किशोर के अरबी की फसल खराब हो गई। उन्होंने बताया कि करीब 30 हजार का नुकसान हुआ है। अग्निकांड के बाद से ग्रामीण अब घरों में लौट आए हैं, लेकिन वह दहशत में हैं। गांव के चंद्रपाल ने बताया कि हादसे वाली रात का मंजर याद कर वह सिहर उठते हैं।

फैक्टरी के बॉयलर की चादर गिरने से ग्रामीण का क्षतिग्रस्त मकान। संवाद- फोटो : बिधूना में बेला रोड पर किरतपुर के पास सड़क किनारे मौरंग उतारता वाहन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें