फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी सोयाबीन तेल से भरी पिकअप पकड़ी, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
बिल्सी पुलिस द्वारा अवैध रिफाइंड के साथ पकड़े तीन अभियुक्त - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिल्सी (बदायूं)। थाना पुलिस ने रविवार को शाहजहांपुर के जैतीपुर से लाई गई बाल विकास पुष्टाहार के सोयाबीन के तेल से भरी पिकअप पकड़ ली। इसके साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वह अवैध रूप से सरकारी तेल बेचने आए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि कस्बे में सरकारी बाल विकास पुष्टाहार का सोयाबीन रिफाइंड तेल भरकर एक पिकअप आई है। पिकअप इस समय उझानी-बिल्सी रोड पर सीएचसी के पास खड़ी है। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पिकअप में सवार दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम हारुन पुत्र बाबू निवासी बनवारीपुर थाना तिलहर शाहजहांपुर और नरेंद्र पुत्र पुतू सिंह निवासी जल्लापुर थाना जैतीपुर शाहजहांपुर बताए। कहा कि वे पुष्टाहार विभाग के तेल का वितरण करते हैं, इंचार्ज वहीं का रहने वाला है। तेल उसने अवैध तरीके से लिया है। उन्होंने बताया कि ये तेल वह बिल्सी क्षेत्र के गांव पुसगवां निवासी विपिन को बेचते हैं। इस पर पुलिस ने उस भी गिरफ्तार कर लिया। विपिन ने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें