पुलिस ने शिकायत को नहीं लिया था गंभीरता से
इसकी उन्होंने शिकायत भी की, लेकिन पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। इस पर उन्होंने अपने घरों की दीवारों पर लिख दिया कि वे पलायन करेंगे। दीवारों पर जब पलायन करने की बात लिखी गई तो इसका वीडियो वायरल हो गया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो खलबली मच गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दीवारों पर लिखी इबारत पुतवा दी। पीड़ितों को थाने लाकर उन्हें आश्वस्त किया कि अब अगर आरोपियों की ओर से इस तरह की कोई हरकत हुई तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- 'बधाई हो आप मां बनने वाली हैं': नर्स के यह कहते ही भड़क गई महिला, बोली- मैंने तो कॉपर टी लगवाई थी; हंगामा
पुलिस ने पीड़ितों से लिखवा लिया कि वे कार्रवाई से संतुष्ट हैं। उन्हें अब कोई शिकायत नहीं है। इसके बाद पीड़ितों ने अपनी अर्जी वापस ले ली। इस संबंध में सदर कोतवाल राजीव तोमर का कहना है कि शिकायत करने वालों ने पुलिस को लिखकर दे दिया है कि उन्हें कोई शिकायत नहीं है।
पहले भी की गई थी शिकायत
सदर कोतवाली क्षेत्र से पहले एक छात्रा का अपहरण किया गया था। घटना को पड़ोसी युवक ने ही अपने परिजनों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। छात्रा के अगवा होने के बाद ही यह मामला सामने आया था कि यहां की लड़कियों का धर्मांतरण कराने की कोशिश की जा रही है।
छात्रा के पिता ने भी घटना से पहले पुलिस से शिकायत की थी कि उसके पड़ोस में रहने वाला युवक और उसके परिजन उनकी बेटी को रोककर धर्मांतरण का दबाव बनाते हैं। छात्रा कॉलेज गई थी उसी दौरान उसका अपहरण कर लिया गया। बाद में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने छात्रा को बरामद कर लिया।
ये भी पढ़ें- बरेली में जन्मी दुर्लभ बच्ची: शरीर पूरी तरफ सफेद, निकल आए थे दांत; 30 लाख में एक होता है हार्लेक्विन बेबी
बुधवार को छात्रा को बरामद करने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी का धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया गया। इस संबंध में सदर कोतवाल राजीव तोमर का कहना है कि छात्रा को बरामद करने के बाद उसके कोर्ट में बयान कराए गए हैं। उसके बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।