दीवार के साथ गिरा छज्जा
छांव की वजह से वह सभी छज्जे के नीचे बैठकर बातें कर रहे थे। इसी दौरान भरभराकर दीवार के साथ छज्जा गिर गया। इससे वहां बैठीं महिलाएं और बच्चे मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद मलबा हटवाकर उसमें दबे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में 40 वर्षीय सरोजा पत्नी अमर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
ये भी पढ़ें- 'बधाई हो आप मां बनने वाली हैं': नर्स के यह कहते ही भड़क गई महिला, बोली- मैंने तो कॉपर टी लगवाई थी; हंगामा
राजकुमार की पत्नी लक्ष्मी, बेटा सुनील, मुन्नालाल का 11 वर्षीय बेटा अमित और अमर सिंह की 15 वर्षीय बेटी ज्योति घायल हुए हैं। हादसे की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया। इस संबंध में एसएचओ वीरपाल सिंह ने बताया कि छज्जा गिरने से मलबे के नीचे दबकर एक महिला की मौत हुई है, जबकि चार लोग घायल हैं।