फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डॉ. भीमराव आंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी से लोगों में आक्रोश, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

Wed, 29 Jan 2025 05:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के बिल्सी क्षेत्र में कुछ युवकों ने सोशल मीडिया पर डॉ. भीमराव आंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिससे अनुसूचित समाज में आक्रोश फैल गया।लोगों ने तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव दबिहारी के कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिसके बाद नगर समेत गांव के दलित समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने अभद्र टिप्पणी करने वाले लोगों के खिलाफ सड़क पर प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई कराने के लिए थाना पुलिस को तहरीर दी। दूसरे पक्ष ने देवी देवताओं के बारे में अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

बिल्सी के मोहल्ला संख्या पांच निवासी उमेश चंद्र और विकास गौतम ने थाना पुलिस को दी तहरीर में कहा कि क्षेत्र के गांव दबिहारी के कुछ युवाओं ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर पर अपमानजनक एवं जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अनुसूचित समाज को आहत करने का काम किया है। रिसौली स्थित पुलिस चौकी में इसकी शिकायत की गई। मगर वहां की पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद नगर और गांव के लोगों में रोष फैल गया। लोग एकत्रित होकर बिल्सी थाना गेट पर पहुंच गए। जहां पर लोगों ने प्रदर्शन करना शुरु कर दिया। जिसके बाद थाना पुलिस ने लोगों को शांत किया। 
विज्ञापन

पुलिस ने उन्हें भरोसा दिलाया कि जिन लोगों ने यह ओछी हरकत की है, उनके खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से भी पुलिस को तहरीर प्राप्त हुई है। इसमें कहा गया कि देवी देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य ने बताया कि इस संबंध में दोनों तरफ से तहरीर प्राप्त हुई है, जिसकी जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें