फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फतेहगढ़ में अग्निवीर सेना भर्ती रैली का शेड्यूल जारी, जानिए कब-किस जिले के अभ्यर्थी होंगे शामिल

Wed, 29 Jan 2025 06:58 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Agniveer Bharti 2025 : सेना में अग्निवीर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। एआरओ बरेली की अग्निवीर भर्ती रैली 29 जनवरी से शुरू हो रही है। इसका कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 
विज्ञापन
Agniveer Bharti 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) बरेली की अग्निवीर भर्ती रैली 29 जनवरी से फतेहगढ़ छावनी में शुरू हो रही है। भर्ती रैली छह फरवरी तक चलेगी। रैली का आयोजन मुख्यालय भर्ती क्षेत्र लखनऊ के तत्वावधान में स्टेशन कमांडर फतेहगढ़ छावनी, फतेहगढ़ नागरिक प्रशासन के सहयोग से होगा।
विज्ञापन


रैली के तहत लिखित परीक्षा सीईई में शॉर्ट लिस्ट अग्निवीर जनरल ड्यूटी, ऑफिस असिस्टेंट, टेक्निकल, ट्रेड्समैन के 10,000 से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे। बरेली एआरओ के तहत आने वाले जिले हरदोई, पीलीभीत, सीतापुर, बरेली, बहराइच, बलरामपुर, बदायूं, फर्रुखाबाद, लखीमपुर, संभल, शाहजहाँपुर, श्रावस्ती के जिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन सीईई पास कर लिया है, वे फतेहगढ़ में रैली में भाग लेने के लिए पात्र हैं।

अभ्यर्थियों को भर्ती अधिसूचना में दर्ज सभी दस्तावेजों की मूल प्रति साथ लेकर पहुंचना होगा। भारतीय सेना मातृभूमि की सेवा के लिए सर्वश्रेष्ठ का चयन करने के लिए योग्य अभ्यर्थियों की निष्पक्ष, पारदर्शी भर्ती करती है। इसलिए दलालों के जाल में न फंसने की चेतावनी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब, किस जिले के अभ्यर्थी करेंगे प्रतिभाग
29 जनवरी - एआरओ बरेली (अग्निवीर टेकनिकल और अग्निवीर कार्यालय सहायक) के सभी जिले ।
30 जनवरी - एआरओ बरेली (अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं और 10वीं) के सभी जिले।
31 जनवरी - बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती और संभल।
01 फरवरी - लखीमपुर, सीतापुर एवं बदायूँ (सिर्फ दातागंज तहसील)।
02 फरवरी - बदायूं (केवल बिल्सी, बिसौली, बदायूँ, सहसवान तहसील)।
03 फरवरी - पीलीभीत एवं शाहजहांपुर।
04 फरवरी - बरेली।
05 फरवरी - हरदोई।
06 फरवरी - फर्रुखाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें