फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पार्टनर निकला पशु व्यापारी का कातिल, 20 हजार रुपयों की खातिर कर दी थी हत्या

Thu, 21 Dec 2023 06:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

पशु व्यापारी नन्हू प्रजापति का शव मंगलवार सुबह गेहूं के खेत में पड़ा मिला था। वह अपने साथी नरेश के साथ भैंस खरीदने गए थे। भैंस खरीद कर लौटने के बाद नरेश ने ईंट से सिर कूचकर उनकी हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिसौली थाना क्षेत्र में पशु व्यापारी नन्हू प्रजापति की हत्या करने वाला उसका ही साथी व्यापारी नरेश निकला। कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। दोनों एक साथ भैंस खरीदने और बेचने का काम कर रहे थे। नन्हू पर नरेश के 20 हजार रुपये उधार थे। रुपये वापस न करने पर नन्हू की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को घटना का खुलासा करने के बाद आरोपी नरेश को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव साहवर शाह निवासी नन्हू प्रजापति (50) का शव मंगलवार रात मलखानपुर गांव के नजदीक गेहूं के खेत में पड़ा मिला था। ईंट से सिर कूचकर उसकी हत्या की गई थी। मृतक के चचेरे भाई सुभाष का कहना था कि नन्हू मंगलवार सुबह मुरादाबाद के ताहड़पुर की साप्ताहिक बाजार में भैंस खरीदने गए थे। वह भैंस खरीदने और बेचने का काम करते थे। इसके बाद वह लौटकर नहीं आए थे।

बुधवार की सुबह मलखानपुर के कल्लू के खेत में उनका शव पड़ा मिला। पुलिस ने एफआईआर दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को पता चला कि ग्राम मलखानपुर निवासी नरेश भी नन्हू के साथ भैंस खरीदने-बेचने का काम करता था। मंगलवार सुबह दोनों साहवर शाह के सत्यवीर सिंह को भैंस खरीदवाने ताहड़पुर की बाजार गए थे, तब से नरेश का भी कुछ पता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये वापस नहीं कर रहा था नन्हू 
कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह रतनपुर कोठी तिराहे से नरेश को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान नरेश ने बताया कि वह एक साथ भैंस खरीदने और बेचने का काम कर रहे थे। पिछले तीन माह से उसने नन्हू से कोई हिसाब नहीं किया था। उसके नन्हू पर करीब 20 हजार रुपये निकल रहे थे। वह कई बार उससे मांग चुका था, लेकिन वह रुपये नहीं दे रहा था।

मंगलवार देर शाम वह सत्यवीर नाम के व्यक्ति को भैंस खरीदवाकर लाए थे। आसफपुर से उन्होंने शराब के चार पौवे खरीदे। दोनों सत्यवीर सिंह के ट्यूबवेल के पास बैठकर शराब पी। नरेश ने नन्हू को ज्यादा शराब पिलाई। इस दौरान उसने नन्हू से अपने रुपये भी मांगे। इसके बाद दोनों वहां से पैदल-पैदल चल दिए। नरेश अपनी साइकिल पकड़े था। रास्ते में नन्हू उसे गाली देता रहा। 

इससे बौखलाए नरेश ने साइकिल खड़ी करके नन्हू को गेहूं के खेत में गिरा दिया और उस पर ईंट से हमला कर दिया। जब तक वह मर नहीं गया तब तक वह ईंट मारता रहा। उसके कपड़ों और साइकिल पर भी खून लग गया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर कपड़े, ईंट और साइकिल कब्जे में ले ली है। बृहस्पतिवार दोपहर बाद नरेश को जेल भेज दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें