फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी में पंचायत, दुल्हन और उसके पति के बयान दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। गाजियाबाद की युवती की कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से नौ दिन पहले हुई शादी को लेकर मचे बवाल के पुलिस के संज्ञान में पहुंचने के बाद मंगलवार को अब्दुल्लागंज चौकी में पंचायत हुई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने दुल्हन को भी चौकी पर बुलाया, यहां उसके और उसके पति के बयान दर्ज किए गए। इस दौरान तीन दिन से पुलिस अफसरों के चक्कर काट रही दुल्हन की बहन उसे साथ ले जाने की जिद पर अड़ी रही।
विज्ञापन

नौ दिन पहले गाजियाबाद की एक युवती की शादी यहां एक गांव में दूसरी जाति के युवक से हुई थी। शादी के तीसरे दिन ही दुल्हन ने अपनी बड़ी बहन को फोन कर उसे उत्पीड़ित किए जाने का आरोप लगाया। इसके बाद पति और भाई के साथ यहां पहुंची दुल्हन की बहन ने पुलिस अफसरों को भी पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। उसका आरोप था शादी एक बिचौलिए के माध्यम से की गई थी, विवाह के अगले दिन ही उसकी छोटी बहन को उसके पति और देवर ने यातनाएं देना शुरू की दीं।
मामला चर्चा में आने पर अब्दुल्लागंज चौकी इंचार्ज हरीशचंद्र पाठक ने दोनों पक्षों को तलब किया। सोमवार सुबह नौ बजे से देर शाम तक दोनों पक्षों के अलावा दुल्हन के भी बयान दर्ज किए गए। दुल्हन की बहन ने अपनी बहन के पति को दूसरे संप्रदाय का बताया था लेकिन हकीकत में वह दूसरी जाति का निकला। प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को सुना गया है। दोनों पक्ष अपनी जिद पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन

इधर, जानकारी में आया है कि शादी के तीसरे दिन दुल्हन का एक भाई बरसुआ गांव पहुंचा था। उसने बहन से बात करने की कोशिश की तो उसकी न सिर्फ पिटाई की गई बल्कि अब्दुल्लागंज चौकी पर पुलिस कर्मियों के सुपुर्द कर दिया गया। बाद में उसे पुलिस वालों ने वापस भेज दिया पर आरोपियों पर कार्रवाई जरूरी न समझा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें