फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच एजेंसियां करेंगी जिले में किसानों से धान की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में एक अक्तूबर से धान खरीद होगी। अधिकारियों के मुताबिक सरकार द्वारा निर्धारित एमएसपी पर धान खरीदा जाएगा। किसानों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इसको लेकर अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। वहीं पांच एजेंसियों को नामित किया गया है। इसको डीएम की ओर से अनुमोदन मिल गया है।
विज्ञापन

किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ दिलाने के लिए एक अक्तूबर से जिले में धान खरीद शुरू हो जाएगी, जो 28 फरवरी तक होगी। खरीद में अधिकाधिक किसानों को लाभ दिलाने के लिए 20 केंद्र बनाए गए हैं। जल्द ही क्रय केंद्रों की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी। इन केंद्रों को संचालित करने का जिम्मा पांच एजेंसियों को दिया गया है। जो धान खरीदने के बाद 72 घंटे के अंदर आरटीजीएस से किसानों को भुगतान करेंगी।
डीएम दीपा रंजन ने खरीद केंद्रों के नियमित निरीक्षण के लिए जिले व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी नामित किए हैं। ये अपनी रिपोर्ट एडीएम वित्त एवं राजस्व को नियमित रूप से देंगे। यदि किसी केंद्र पर कोई कमी उजागर होगी तो संबंधित केंद्र प्रभारी व उस एजेंसी के जिला प्रबंधक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ प्रकाश नारायण ने बताया कि पांच एजेंसियों को नामित किया गया है। अभी 20 क्रय केंद्रों को अनुमति मिली हैं। उम्मीद हैं जल्द ही 15 सेंटरों को अनुमति और मिल जाएगी।
-----
36 डाकघरों में करा सकते हैं किसान अपना आधार अपडेट
बदायूं। एक अक्तूबर से जिले में धान खरीद शुरू हो रही है। ऐसे में पंजीकृत किसानों का धान खरीदा जाएगा। इसको लेकर विभाग ने काफी पहले ही अपनी वेबसाइट को खोल दिया था पर देखने में आया है कि पंजीकरण कराने में किसानों को दिक्कत हो रही है। कई किसानों के आधार कार्ड अपडेट नहीं है। उनको अपडेट कराने के लिए किसान जिला मुख्यालय स्थित डाकघर के अलावा 36 अन्य डाकघरों में अपना आधार कार्ड अपडेट करा सकते हैं। इसमें भाऊ नगला, आजमपुर बिसरिया, मनिकपुर कौर, गंडाह, मेहताबपुर, कुंवरगांव, धनारी, रेहडिया, काजी मोहल्ला, हरफरी, सैतुआ, नौशेरा, मोंगर, टिगरा, सिकरोडी, दियोरीजीत, बिलहत, उघैती, सिसरका, ब्योर कासिमाबाद, अल्लापुर समसपुर, मकरन्दपुर, बरौर अमानुल्लापुर, रिबादा, दुगरैया, पुठी सराय,गौरामई, बिल्सी, स्वरूपपुर, अर्सिस बर्किन, रसूलपुर बेला, रियोनैया, गुलड़िया, लक्ष्मीपुर, सोथा व भवीपुर गांव स्थित डाकघर शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें