फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तेज रफ्तार निजी बस ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Mon, 24 Jun 2024 05:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर बाइक लेकर खड़े दो युवकों को तेज रफ्तार निजी बस ने रौंद दिया, जिससे एक युवक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर घायल हो गया। उसे बरेली रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
इसी बस से हुई थी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उसावां में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर सोमवार दोपहर तेज रफ्तार निजी बस ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया, जिसमें 24 वर्षीय सचिन की मौत हो गई जबकि दूसरे युवक को बरेली रेफर कर दिया गया। उनके साथ मौजूद छह साल का बालक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


उसावां कस्बे के वार्ड नंबर छह निवासी सचिन मिश्रा सोमवार सुबह अपने भतीजे अंश मिश्रा (6) और रिश्तेदार शाहजहांपुर के जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव बेसरी निवासी रोहित मिश्रा (20) के साथ बाइक पर कलान क्षेत्र के पटना देवकली शिव मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने गए थे। वह दोपहर के समय मंदिर से घर लौट रहे थे। उस दौरान वह हेलमेट नहीं लगाए थे। उन्होंने मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे किनारे फैक्टरी के नजदीक लघुशंका करने को अपनी बाइक रोकी।

सड़क किनारे खड़े थे बाइक सवार 
उनका भतीजा अंश लघुशंका करने को सड़क किनारे नीचे उतर गया। सचिन और रोहित बाइक पर बैठे रहे। तभी उसावां की ओर से तेज रफ्तार में आई निजी बस ने दोनों युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर यूपी 112 और वाराकलां चौकी इंचार्ज हरिकेश मौके पर पहुंच गए। तुरंत ही घायलों को एंबुलेंस से उसावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन सचिन की रास्ते में ही मौत हो गई। हालत देखकर रोहित को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चौकी पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें