फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 चेते नहीं तो तरसना  होगा बूंद-बूंद पानी को

Thu, 21 Apr 2016 12:31 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जल संरक्षण का बच्चों ने लिया संकल्प
कहा, सड़कों पर नहीं बहने देंगे पानी
 देश के कई राज्यों में पीने के पानी का संकट उत्पन्न हो जाने से हर कोई  चिंतित होने लगा है। विकासखंड जगत क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मझिया में बुधवार को जल संरक्षण को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया। 
गोष्ठी में  प्रधानाध्यापिका नमिता राठौर ने बच्चों को जल संरक्षण के बारे में बताया।  शिक्षिका सपना वासुदेवा ने कहा कि जल है तो कल है। जल के बिना सब सूना है।  यदि जल संरक्षण को लेकर हर कोई गंभीर नहीं हुआ तो आने वाले समय में समस्या  और भी ज्यादा खराब हो जाएगी। तब शायद हर किसी को बूंद-बूंद पानी के लिए  तरसना होगा। शिक्षिका रेनू यादव ने कहा कि हर व्यक्ति को चाहिए कि वह सड़कों पर पानी को व्यर्थ न बहाएं। पानी का दुरुपयोग हो रहा है,  तो उसे रोका जाए। शिक्षिकाओं  ने जल संरक्षण को लेकर बच्चों के सामने कई उदाहरण प्रस्तुत किए।  उन्होंने बच्चों को जल संरक्षण को शपथ दिलाई। साथ ही लोगों का आह्वान भी  किया है कि वह ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नलकूपों से तालाब-नदी में भरवाएं पानी
बदायूं। राष्ट्रवादी  कांग्रेस पार्टी की बैठक में जिलाध्यक्ष धीरपाल कश्यप ने कहा कि  तालाब,पोखर, नदी आदि सूखे हुए हैं। जिसकी वजह से पशु-पक्षियों के सामने  पीने की पानी की समस्या खड़ी  हो गई है। उन्होंने डीएम से नलकूपों के जरिए  तालाब-पोखर, नदी में पानी भरवाने की  मांग की है। इस मौके पर जिला सचिव  मंशाराम जाटव, खेमकरन गुप्ता, सुमित अग्निहोत्री, डॉ.आशीष कुमार, शाकिर  हुसैन अंसारी आदि थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें