फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बाइक से गांव लौट रहे दो युवकों में से एक को पिकअप ने रौंदा

विज्ञापन
सीताराम। फाइल फोटो
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली कस्बा से अपने गांव लौट रहे दो युवकों में से एक को रास्ते में पिकअप ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव बरखेड़ा निवासी सीताराम (23) पुत्र रूप सिंह अपने साथी विजेंद्र (25) के साथ शहर से सब्जी व अन्य घरेलू सामान खरीद कर देर रात को बाइक से गांव लौट रहे थे। रास्ते में करीब 11 बजे मदनजुड़ी गांव के मोड़ पर दोनों रुके। एक लघुशंका के लिए आगे खंती की ओर बढ़ गया। उसी समय तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क किनारे खड़े सीताराम को जोरदार टक्कर मार दी। सूचना पर आई पुलिस ने गंभीर रूप से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन

हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक सीताराम तीन भाइयों में बीच का था। बड़ा भाई गिरीश व छोटा भाई शीशपाल है। सीताराम घर की जिम्मेदारियों में पिता का हाथ बंटाता था। खेती-किसानी कर परिजनों के पेट पालता था। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां लड्डी देवी बेसुध हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें