फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ई-रिक्शा की टक्कर से पिता की गोद से छिटककर गिरी डेढ़ माह की बेटी, पहिये से कुचलकर मौत

Mon, 05 May 2025 07:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के बिसौली क्षेत्र में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। ई-रिक्शा की टक्कर से पिता की गोद से मासूम बच्ची छिटककर गिर गई। उसके ऊपर से ई-रिक्शा गुजर गया, जिससे मासूम की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिसौली में डेढ़ माह की बेटी को गोद में लेकर सड़क पर टहलने निकले युवक को ई-रिक्शा चालक ने टक्कर मार दी। युवक को बच गया लेकिन बच्ची गोद से उछलकर सड़क पर गिर गई और  पहिए के नीचे आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ई-रिक्शा छोड़कर चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ई-रिक्शा को कब्जे में लिया। बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम को भेजा गया। 

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव कल्याणपुर निवासी सुरेंद्र के घर के पास स्थित बाग में सोमवार को मोहल्ले के बच्चे खेल रहे थे। वहां सुरेंद्र की बड़ी बेटी अपनी डेढ़ माह की बहन आकांक्षा को गोद में लेकर गई थी। इसी बीच सुरेंद्र वहां पहुंचे और छोटी बेटी को गोद में लेकर घर वापस जा रहे थे। सुबह करीब दस बजे गांव का रहने वाला उमेश पुत्र रामसोवरन तेज गति से ई-रिक्शा लेकर आया और सुरेंद्र को टक्कर मार दी। 

पहिये के नीचे आई बच्ची 
टक्कर से सुरेंद्र की गोद से मासूम बेटी छिटककर बेटी ई-रिक्शा के पहिये के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक मौका पाकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। ई-रिक्शा को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा करा लिया। आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है। 
विज्ञापन


बच्ची की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने आरोपी उमेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। तहरीर के आधार पर ई-रिक्शा चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें