फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डीएम के निर्देश पर जिले के छह निजी स्कूलों को जारी हुए नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी से अभिभावक परेशान हो रहे हैं। इसकी शिकायत विभाग को मिली तो टीम गठित कर जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट विभाग ने डीएम को सौंप दी थी। अब उनके आदेश पर शहर के छह निजी स्कूलों को नोटिस जारी किए गए हैं। इससे निजी स्कूलों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन




नया शैक्षिक सत्र शुरू होते ही प्राइवेट स्कूल वाले फीस, किताबें, यूनिफाॅर्म, स्कूल बैग आदि के नाम पर अभिभावकों से माेटी रकम वसूलने लगे थे। अमर उजाला ने अभिभावकों की इस परेशानी को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। उसके बाद शिक्षा विभाग के तेवर सख्त हो गए। डीआईओएस ने खबर का संज्ञान लेते हुए राजकीय इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य के निर्देशन में छह टीमें गठित कर जांच कराई। टीम ने जिले के 12 स्कूलों की जांच पूरी कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी थी। इसमें से छह स्कूलों में गड़बड़ियां मिली थीं। इन स्कूलों पर बड़ी कार्रवाई होने का अनुमान है। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवेश कुमार ने बताया कि अब प्राइवेट स्कूलों पर लगाम लगाने को नोटिस जारी कर दिए हैं। मनमानी फीस वसूलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें