फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हड़ताल के 24वें दिन आशा और संगनियों ने डीएम कार्यालय घेरा

विज्ञापन
डीएम कार्यालय का घेराव करने पहुंची आशा-संगिनी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। आशा एवं संगिनी कार्यकर्ताओं की हड़ताल बृहस्पतिवार को 24वें दिन भी जारी रही। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। इसके बाद अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट विनोद कुमार को सौंपा। वहीं नौ जनवरी को बरेली स्थित मंडलायुक्त कार्यालय पर होने वाले प्रदर्शन को प्रभावी बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष जौली वैश्य ने कहा कि जब तक सरकार आशा-संगिनियों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से रोज नए-नए कार्यादेश जारी किए जा रहे हैं, लेकिन 24 दिनों से जारी आशा और संगिनियों की पीड़ा किसी को सुनाई नहीं दे रही है।
आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं और इस कार्य में आशा-संगिनियों की ड्यूटी लगाई जा रही है, जबकि विगत वर्षों में इस कार्य के लिए देय 225 करोड़ रुपये के पारिश्रमिक पर सरकार और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मौन हैं। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि साप्ताहिक अवकाश के दिन लगने वाले आरोग्य मेलों में काम लेने पर आशा-संगिनियों को क्या भुगतान किया जाता है।
विज्ञापन

जिला सचिव मुनिशा ने कहा कि यदि 9 जनवरी के बाद भी समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की रणनीति में बदलाव कर संघर्ष को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर दर्शाना, मीना, मुन्नी, किरण, लांगश्री, वेशावती, रूबी, अर्चना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें