फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ एनएसएस कैंप का समापन

Wed, 24 Dec 2014 12:04 AM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) कैंप का मंगलवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रतिभाग कर छात्राओं ने खूब रंग बिखेरा। अनुशासन का पाठ पढ़ते हुए समाजसेवा करने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन

एनएसएस के समापन सत्र पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश यादव ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। उनके साथ एडीओ सहसवान महेंद्र सिंह यादव भी मौजूद रहे। इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत की गई छात्राओं ने नृत्य, लोक गीत, नाटक आदि प्रस्तुत किए। इससे पूर्व मुख्य अतिथि श्री यादव ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए अनुशासन प्रिय बनने पर जोर दिया। कहा स्टूडेंट्स की लाइफ में अनुशासन बहुत जरूरी है। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर भी फोकस करने की बात कहीं। इस दौरान कार्यवाहक प्रधानाचार्या लता यादव, डॉ. ऋतुरानी चौधरी आदि मौजूद रहीं।
छात्राओं ने मतदाता जागरूकता दिवस मनाया
बदायूं। गिंदो देवी महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने एसएसएस शिविर के चौथे दिन मतदाता जागरूकता दिवस मनाया। प्रथम व द्वितीय इकाई ने कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में गांव सिरसाठेर जाकर ग्रामीणों को मतदाता जागरूकता का पाठ पढ़ाया। इस मौके पर डॉ. उमा सिंह गौर, डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें