गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में मंगलवार को अंतरमहाविद्यालीय महिला जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट विजय बहादुर ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। इसमें विभिन्न टीमों ने प्रतिभाग किया। छात्राओं ने अपने हुनर का परिचय दिया।
दोपहर में शुरू हुई प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से आई टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें बरेली कॉलेज बरेली, हिंदू कॉलेज मुरादाबाद, केजीके कॉलेज मुरादाबाद, राधा कृष्ण कॉलेज संभल, गोकुल दास मुरादाबाद, गिंदो देवी कॉलेज, बदायूं एमसीएम कॉलेज संभल आदि की छात्राओं ने दाव पेच दिखाए।
पहला मैच 44 किलोग्राम में हिंदू कॉलेज की पारूल कश्यप व मेजबान कॉलेज की बुशरा नाजिर की बीच हुआ। इसमें पारूल विजेता रहीं। दूसरी बाउट 48 किलोग्राम की सोनिका व ज्योति के बीच हुई इसमें राधाकृष्ण की सोनिका ने बाजी मारी। इसी प्रकार 52 किलोग्राम में गोकुल दास कॉलेज की रश्मि, 57 किलोग्राम में पायल शर्मा, 70 किलोग्राम में निधि चौधरी आगे रहीं। समापन सत्र के दौरान मुख्य अतिथि रहे एसडीएम सदर प्रदीप यादव ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर अध्यक्ष विनय प्रकाश गौरव रस्तोगी, प्राचार्या डॉ. गार्गी बुलबुल, डॉ. ममता वर्मा, डॉ. इंदू शर्मा, डॉ. तरुणलता, डॉ. उमा सिंह गौर, डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी सरला देवी आदि मौजूद रहीं।