फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रोजाना रात में चलेगा सफाई अभियान

Wed, 02 Sep 2015 08:41 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर पालिका की चेयरमैन फात्मा रजा और उनके पति शहर विधायक एवं उत्तर प्रदेश वक्फ विकास निगम के चेयरमैन आबिद रजा ने संयुक्त रूप से पालिका परिषद के सभी विभागों की समीक्षा की। सफाई, जलकल और टैक्स की खराब स्थिति देख जिम्मेदारों की क्लास लगाई। साथ ही सुधार लाने की हिदायत दी। निर्देश दिए कि अब रोजाना रात में सफाई होगी। शहर को दो जोनों में बांटा गया। प्रत्येक जोन में पांच-पांच भाग किए गए।
बुधवार की दोपहर दो बजे नगर पालिका परिसर में शुरु हुई बैठक करीब चार घंटे चली सफाई पर विशेष फोकस रहा। विधायक ने दोनों इंस्पेक्टरों और सभी सफाई नायकों को तलब किया। उन्होंने वार्ड वार चार्ट मंगाए तो बहानेबाजी होने लगी। उपस्थिति का हाल खुद रजिस्टर से चेक किया। हिदायत दी कि सफाई से समझौता नहीं, लापरवाहों पर सीधे कार्रवाई करेंगे। सफाई नायकों का रोटेशन होगा। रात में सफाई होगी। वह खुद निरीक्षण करेंगे। टैक्स की समीक्षा के दौरान वसूलीकर्ता छुन्नन और एम मियां की कम वसूली पर उन्हें हिदायत दी। पार्कों के सौंदर्यकरण की हालत खराब होने पर संबंधित क्लर्कों को फटकार  लगाई। श्रीमती रजा ने कहा कि अबकी समीक्षा में कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर ईओ ललतेश सक्सेना, बड़े बाबू रजनीश शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन



...वरना उप नायक बनेंगे सफाई नायक
बदायूं। सफाई की शिकायतें आने पर विधायक ने ईओ को निर्देश दिए कि वह पढ़े लिखे उप सफाई नायक बनाएं। यदि कोई सफाई नायक सही काम नहीं करता, तो तुरंत उसे मूल स्थान पर भेजें और उप सफाई नायक को सफाई नायक बना दें। हमें हर हाल में शहर साफ चाहिए।

अस्पताल, रेलवे और रोडवेज को मिलेगा नोटिस
बदायूं। नगर पालिका के इंस्पेक्टर मुकेश ने बताया कि रोडवेज, अस्पताल और रेलवे स्टेशन के कर्मचारी सफाई होने के बाद बड़े-बड़े ढेर सडक़ों पर लगा देते हैं। इस पर चेयरमैन ने ईओ को निर्देश दिए कि वह तीनों विभागों को नोटिस भेजें। जिलाधिकारी से भी कार्रवाई के लिए आग्रह करें।

सभासद की शिकायत पर जेई को हिदायत
बदायूं। कटरा ब्राह्मपुर के सभासद ने पानी न आने की राज्यमंत्री से शिकायत की, तो मौैके पर ही जलकल इंजीनियर को हिदायत देकर आज ही सुधार लाने को कहा। जेई ने शाम तक समस्या खत्म हो जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


सचिन को बनाया जन शिकायत प्रभारी
बदायूं। चेयरमैन ने जन शिकायत रजिस्टर तलब किया, तो कई महीनों से शिकायतें ही नहीं दर्ज थीं। विधायक ने कहा कि इससे लग रहा है कि कोई काम नहीं हो रहा। अब सचिन को शिकायत प्रभारी बनाया। उनके मोबाइल नंबर 9411605777 पर शिकायतें दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें