टीकाकरण टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना करतीं डीएम। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। कोरोना के केस में जिस तरह से तेजी आ रही है उसको देखते हुए शासन गंभीर है। निर्देश दिए हैं कि जो लोग किन्हीं कारण से पहली डोज लगवाने से वंचित रह गए हैं उनको घरों पर जाकर टीका लगाया जाए। सोमवार को डीएम दीपा रंजन ने इस टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
डीएम ने बताया कि चार-पांच दिनों के लिए डोर टू डोर वैक्सीनेशन कार्यक्रम सभी नगर पालिकाओं व पंचायतों में चलाया जा रहा है। इसके तहत कोविड-19 के टीकाकरण से वंचित लोग या ऐसे लोग जिन्हें प्रथम डोज के बाद अब तक दूसरी दोस्त किन्ही कारणों से नहीं लग सकी है। उन लोगों तक यह टीम पहुंचकर उनका टीकाकरण करेगी। डीएम ने अपील की है कि क्षेत्र के मौजूद लोग, वार्ड सदस्य टीकाकरण टीम का सहयोग करें। वंचित लोग टीकाकरण अवश्य कराएं। दुनिया भर में कोविड-19 के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। ऐसे में टीकाकरण ही एकमात्र बचाव का उपाय है। इसलिए टीकाकरण अवश्य करवाएं, इसके साथ ही मास्क लगाकर रखें और सामाजिक दूरी का पालन करें। आवश्यकता पड़ने पर ही घर से बाहर निकले। संवाद