फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डीडीओ पर नहीं हुई कार्रवाई, प्रधान के बेटे ने ली कोर्ट की शरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। प्रधान को फटकारने वाले डीडीओ पर कार्रवाई न होने से उनके बेटे ने कोर्ट की शरण ली है। कोर्ट ने 23 मई को इस मामले की रिपोर्ट तलब की है। डीडीओ के फटकारने से प्रधान गश खाकर गिर गए थे।
विज्ञापन

नूरपुर पिनौनी के प्रधान राधेश्याम गिरी के बेटे राजीव ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि छह माह पहले तत्कालीन बिल्सी एसडीएम संजय सिंह, लेखपाल और कानून-गो ने गोशाला की जमीन का पट्टा गलत तरीके से कर दिया था। इस मामले में उनके पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि उस मुकदमे को वापस लेने के लिए डीडीओ अजय प्रताप सिंह उन पर दबाव बना रहे थे।
प्रधान ने मुकदमा वापस नहीं लिया तो वह दबाव बनाने के लिए ग्राम पंचायत निधि से हुए कार्याें की जांच करने के लिए छह मई को गांव पहुंचे। आरोप है कि काम में अनियमितता बताते हुए दो लाख रुपये भी मांग प्रधान से की। साथ ही प्रधान को फटकारा और मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। इस पर प्रधान गश खाकर गिर पड़े। परिवार के लोग प्रधान को अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने बताया कि प्रधान को साइलेंट अटैक पड़ा है। उसके बाद कई दिन तक प्रधान का इलाज चंदौसी में हुआ।
विज्ञापन

इस मामले में डीएम अवनीश राय ने जांच सीडीओ को सौंपी थी। वह अब तक पूरी नहीं हुई। प्रधान के बेटे ने थाने में तहरीर दी थी लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इसलिए राजीव ने कोर्ट की शरण ली है। कोर्ट ने इंस्पेक्टर इस्लामनगर से मामले में आख्या मांगी है। 23 मई को इस पर सुनवाई होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें