फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रंपुरिया की टीम ने करियामई को 76 रनों से हराया

विज्ञापन
नितिन को मैन ऑफ द मैच देते आयोजक। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव करियामई में शिव क्रिकेट क्लब की ओर से चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को करियामई और रंपुरिया की टीम के मध्य मैच खेला गया। इसमें रंपुरिया की टीम ने करियामई को 76 रनों से हरा दिया।
विज्ञापन

रंपुरिया के कप्तान विकास कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उनकी टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 16 ओवर में सभी खिलाड़ियों ने धुंआधार पारी खेलते हुए 196 रनों का स्कोर खड़ा किया। सर्वाधिक रन आशीष कुमार ने 30, विकास ने 18, मिथुर ने 14 एवं नितिन कुमार ने 59 रन बनाए। करियामई टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए अरुण, सचिन ने दो-दो और अमित-दिनेश ने एक-एक विकेट लिया।
इसके बाद 197 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी करियामई टीम ने 120 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई। इसमें मुनेश कुमार-20, सुधांशु-45, सचिन-पांच, अमित यादव-पांच और अरुण ने आठ रन बनाए। वहीं रंपुरिया की ओर से गेंदबाजी करते हुए नितिन-चार, विक्रांत-दो और आशीष तीन विकेट लिए। इस प्रकार रंपुरिया की टीम को 76 रनों से विजयी घोषित किया गया। टीम की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी नितिन को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर मुनेश यादव, प्रदीप कुमार यादव, वीरेश मीना, अमित यादव, उदयवीर सिंह, नितिन कुमार, मुकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें