फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहसवान-मुरादाबाद रूट पर शुरू हुई रोडवेज बस सेवा

विज्ञापन
new bus
विज्ञापन
बिल्सी। क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा के लिए मुरादाबाद के पीतलनगरी डिपो ने सहसवान वाया बिल्सी होते हुए एक बस का संचालन शुरू किया है। ताकि सहसवान और बिल्सी क्षेत्र के यात्रियों को मुरादाबाद तक सीधी सेवा मिल सके। उक्त बस के संचालन से नगर के व्यापारियों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन

पीतलनगरी डिपो के एआरएम शिव बालक ने बताया कि उक्त बस सुबह सात बजे सहसवान से चलेगी। जो बिल्सी, बिसौली, चंदौसी होते हुए मुरादाबाद पंहुचेगी। इसके बाद दोपहर दो बजे यहीं बस उक्त रूट से होते हुए वापस सहसवान पहुंचेगी। जहां पर रात में रुकेगी और अगली सुबह इसी रूट से मुरादाबाद के लिए रवाना होगी। सहसवान और बिल्सी से सीधी रोडवेज बस का संचालन होने से क्षेत्र के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। इधर उक्त बस के संचालन से नगर के गल्ला व्यापारी लोकेश बाबू, सुधीर सोमानी, सुरेश गुप्ता, प्रशांत जैन आदि ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि इस रूट पर यात्रा करने वाले लोगों इस बस से काफी राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें