फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: न ओटीपी पूछा न कॉल आई, खाते से कट गए 99 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। दातागंज थाना क्षेत्र में साइबर अपराध का एक गंभीर मामला सामने आया है। न ओटीपी पूछा न कोई कॉल आई, इसके बाद भी ठगों ने बैंक खाता खाली कर दिया। 99 हजार रुपये खाते से कटे तो युवक ने मामले की शिकायत साइबर पुलिस से की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



गांव उरैना पुख्ता निवासी अभिषेक सिंह ने बताया कि उनके साथ बिना किसी ओटीपी या कॉल के डिजिटल धोखाधड़ी हुई है। 23 फरवरी की रात करीब 02:55 और 02:56 बजे उनके फोन पर 25-25 हजार रुपये डेबिट होने के दो मैसेज आए। हैरानी की बात यह रही कि 49,000 रुपये की एक अन्य कटौती का कोई मैसेज उन्हें प्राप्त नहीं हुआ।
अगली सुबह जब उन्होंने बैंक जाकर स्टेटमेंट निकलवाया तो पता चला कि उनके पंजाब नेशनल बैंक के खाते से कुल 99,000 रुपये पार कर दिए गए हैं। पीड़ित ने स्पष्ट किया कि घटना के समय वे अपने घर पर ही थे। उन्होंने किसी को अपनी बैंकिंग जानकारी भी साझा नहीं की थी। दातागंज पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। निरीक्षक नरेश कुमार को इस साइबर ठगी की जांच सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें