फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एनडीआरएफ ने आपदाओं से बचाव का प्रशिक्षण दिया

विज्ञापन
बिल्सी में तहसील कर्मियों को प्रशिक्षण देते एनडीआरएफ की टीम। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिल्सी। तहसील सभागार में मंगलवार को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) आठवीं वाहिनी गाजियाबाद के जवानों ने तहसील कर्मियों को आपदाओं से बचाव के तौर-तरीकों का प्रशिक्षण दिया।
एनडीआरएफ कमांडर पंकज जोशी ने बाढ़ के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आपदा के लिहाज से संवेदनशील माने क्षेत्रों में आपदा के बारे में जागरूक होना जरूरी है। भूकंप के दौरान राहत कार्य में आने वाले उपकरणों के बारे में जानकारी और बचाव के उपायों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हार्टअटैक के दौरान प्राथमिक उपचार की जानकारी दी। अग्निकांडों, दुर्घटनाओं के दौरान किए जाने वाले राहत और बचाव कार्यों के बारे में भी बताया। प्रशिक्षण में तहसील कर्मियों के अलावा 150 ग्रामीणों, 350 छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। मौके पर टीम के सदस्य गौरव पाटिल, प्रदीप कुमार, मुनेश कुमार, रवि कुमार, प्रशांत, मोहन बाबू, लेखपाल विजेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें