फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एनडीपीएस के दोषी को दो साल की सजा, पांच हजार का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मादक पदार्थ की बिक्री करने वाले तस्कर को 15 साल बाद अपर सत्र न्यायाधीश नौ एनडीपीएस कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार दिया है। उसे दो साल की सजा के साथ ही पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन


बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव बेहटा गुसाई का रहने वाला साजिद उर्फ करन पुत्र शराफत को करीब 15 साल पहले पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने जुलाई 2009 में एनडीपीएस एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा था। कुछ महीनों के बाद ही आरोपी जमानत पर छूट गया। विवेचना उप निरीक्षक रक्षपाल सिंह ने की। विवेचक ने घटना से संबंधित सभी साक्ष्य संकलन कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था। तब से मामला कोर्ट में विचाराधीन था। 29 अप्रैल को अपर सत्र न्यायाधीश नौ एनडीपीएस कोर्ट दोषी करार देते हुए दो वर्ष की सजा सुनाई। साथ ही पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें