फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र पर हुई महागौरी की पूजा, जगह-जगह हुआ कन्याभोज

विज्ञापन
शहर के नगला मंदिर में मातारानी के पूजा करते भक्त। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। नवरात्र पर बुधवार को देवी मां के मंदिरों में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। माता के अष्टम स्वरूप महागौरी की पूजा-अर्चना कर सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य का वरदान मांगा। मंदिरों और घरों में भक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन किया। देवी की प्रतीक कन्याओं को पूजकर उन्हें भोज भी कराया गया।
विज्ञापन

बुधवार को देवी स्थलों पर माता की विशेष आरती हुई। शुभ मुहूर्त में हवन पूजन का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद माता के स्वरूपों को भोग लगाने के बाद कन्या भोज का भी आयोजन हुआ। शहर के नगला मंदिर समेत अन्य मंदिरों में सुबह से भक्तों की लाइन लगी रही। पंडित गिरीश ने बताया कि शारदीय नवरात्र में महाष्टमी व्रत या दुर्गा अष्टमी व्रत का विशेष महत्व होता है। कहा कि जो लोग नवरात्र के प्रारंभ वाले दिन व्रत रखते हैं, वे दुर्गा अष्टमी का भी व्रत रखते हैं। दुर्गा अष्टमी के दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की आराधना की जाती है।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव को पाने के लिए कई वर्षों तक मां पार्वती ने कठोर तप किया था। जिससे उनके शरीर का रंग काला हो गया था। जब भगवान शिव उनकी तपस्या से प्रसन्न हुए तो उन्होंने उनको गौर वर्ण का वरदान भी दिया। इससे मां पार्वती महागौरी भी कहलाईं। महाष्टमी को व्रत करने और मां महागौरी की आराधना करने से व्यक्ति को सुख, सौभाग्य और समृद्धि मिलती है। सब पाप नष्ट हो जाते हैं।
विज्ञापन

बिल्सी। बुधवार को नगर के मंदिरों में मां दुर्गा के अष्टम स्वरूप महागौरी की आराधना की गई। मंदिरों में सुबह से ही पूजन के लिए भक्तों की भीड़ पहुंचने लगी। नगर के हनुमानगढ़ी, देवी एवं मोहल्ला संख्या दो स्थित मां शीतला देवी मंदिर पर सबसे अधिक भक्त पहुंचे। मंदिर में सुबह-शाम महाआरती में लोगों ने भाग लेकर मनोकामना पूर्ण होने की कामना की। नगर के कुटी, नील कंठेश्वर महाराज, नव दुर्गा मंदिर, भवन मंदिर में भी पूजा अर्चना की गई। संवाद
जायंट्स ग्रुप की महिलाओं ने किया कन्या पूजन
बिसौली। जायंट्स ग्रुप आफ महिला समृद्धि ने कन्या पूजन के साथ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश भी दिया। अध्यक्ष स्वाति गुप्ता ने कहा कि आज के दौर में बेटियां ही सही मायने में देश व समाज का भविष्य तय कर रहीं हैं। भारत की बेटियों का देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में डंका बज रहा है। पदाधिकारियों ने कन्या पूजन कर उन्हें पढ़ाई के प्रति भी जागरूक किया। इस अवसर पर आंचल वार्ष्णेय, पारुल अग्रवाल, ऋतु साहनी, राखी, सरिता, रोजी अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं। संवाद

श्री दुर्गाअष्टमी पर कन्या भोज का आयोजन किया गया। संवाद- फोटो : BADAUN

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें