फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदीय नवरात्रः मंदिरों में कराई साफ सफाई

विज्ञापन
नगला मंदिर में नवरात्रि को लेकर की गई सफाई। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। देवी मंदिरों व घरों में बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बुधवार को मंदिरों में मां की प्रतिमाओं का शृंगार करने के साथ साफ सफाई की गई।
विज्ञापन

बुधवार को बाजारों में भी काफी भीड़ रही तो मंदिर समितियों की ओर से मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इस बार कोविड संक्रमण कम होने के चलते श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।
पंडित गिरीश का कहना है कि इस बार चतुर्थी तिथि क्षय होने के कारण नवरात्रि केवल आठ दिन के रहेंगे। नौ अक्तूबर को तृतीय और चतुर्थ दोनों तिथि रहेंगी। ऐसे में नौ अक्तूबर को चंद्रघंटा देवी और कुष्मांडा देवी की दोनों की पूजा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
शुभ मुहूर्त
घट स्थापना और पूजा प्रारंभ
सूर्य से चार घंटे तक 06:08 से 10:08 तक या अभिजीत मुहूर्त में 11:52 से 12:38 तक
-
पूजा में इनका करें उपयोग
चंदन, चावल, धूप, कपूर, कलावा, फल, फूल, मेवा, मिष्ठान, प्रसाद, गंगाजल, शृंगार वस्तु, पान, लौंग, शहद, घी पंचामृत, नारियल आदि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें