फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र का तीसरा दिन, मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
नगला मंदिर में पूजा करते श्रद्घालु। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। नवरात्र के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की। शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। ऐतिहासिक नगला मंदिर में माता रानी के भक्तों की जबरदस्त भीड़ रही, घरों में भी मातारानी के उपासकों ने उनकी पूजा की।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से ही शहर के नगला मंदिर समेत अन्य मंदिरों में माता रानी की पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। वहीं घरों में सभी ने विधिवत तरीके से मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना कर घर में सुख-समृद्धि की कामना की। मां के तीसरे स्वरूप की मान्यता है कि चंद्रघंटा के घंटे की ध्वनि से राक्षस, दैत्य, दानव आदि भय खाते हैं। मां दुर्गा का यह स्वरूप बेहद कल्याणकारी और शांति प्रदान करने वाला व भक्तों के दुखों को हरने वाला है। इसीलिए इनके हाथों में तलवार, त्रिशूल, गदा और धनुष है। धर्म की रक्षा करने और संसार से अंधकार का नाश करने के लिए ही इनकी उत्पत्ति हुई।
कहा जाता है कि मां चंद्रघंटा की उपासना करने से साधक को आध्यात्मिक और आत्मिक शांति व शक्ति प्राप्त होती है।
बिल्सी के भी प्रमुख मंदिरों में भीड़
बिल्सी। सुबह से ही नगर के मोहल्ला संख्या एक हनुमानगढ़ी स्थित देवी मंदिर, मोहल्ला संख्या पांच के दुर्गा मंदिर, शिव शक्ति भवन मंदिर, कुटी मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, देववाणी मंदिर समेत प्रमुख देवी मंदिरों में भक्तों ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन

हनुमानगढ़ी मंदिर पर मां के दर्शन के लिए भक्तों की काफी भीड़ लगी रही, इधर नगर के मोहल्ला संख्या छह की जय सांई राम सेवा मंडल समिति द्वारा सांई मंदिर पर माता रानी के भक्तों को फलों का वितरण किया। मंदिर के महंत राजीव पाठक ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही मंदिर में काफी भीड़ आ रही है। इस दौरान सांई भक्त डॉ. राजेश कुमार, अखिलेश सोलंकी, राहुल कुमार, मोनू राठौर, अनुज राठौर, पुष्पेंद्र पाठक, राहुल शर्मा, विशाल, रितिक कठेरिया, भगवत शाक्य, सतीश चंद्र, राजाबाबू आर्या. दीपक चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें