बदायूं। डिप्टी सीएम ने डायट ऑडिटोरियम में रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बृज प्रांत के 66वें अधिवेशन के उद्घाटन समारोह में कहा कि एसआईआर में किसी का नाम कटा नहीं है। जिनका कोई अता-पता नहीं है, उनके ही वोट नहीं मिल रहे हैं। एसआईआर को लेकर विपक्ष के पेट में इसीलिए दर्द हो रहा है कि बिहार में एसआईआर के बाद चुनाव हुआ तो प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा गठबंधन की सरकार बनी है। इसी तरह यूपी में वर्ष 2027 के चुनाव में मतदान प्रतिशत 70 से 80 प्रतिशत तक जा सकता है। यूपी में भी सपा का गुंडाराज नहीं आएगा पूर्ण बहुत से भाजपा की सरकार बनेगी।
-
छात्रसंघ चुनाव बहाली का दिया संकेत
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि छात्र राजनीति ने उन्हें पहचान दी और लखनऊ विश्वविद्यालय से मिले अनुभवों को वह कभी नहीं भूल सकते। दिल्ली विश्वविद्यालय में हर वर्ष एबीवीपी की सफलता यह दर्शाती है कि भारत की छात्रशक्ति राष्ट्रवाद के साथ खड़ी है।
-
सौरभ सेंगर को पुनः प्रांत अध्यक्ष बनाया
अधिवेशन के सबसे महत्वपूर्ण सत्र में संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की गई। सर्वसम्मति से शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रो. सौरभ सेंगर को पुनः प्रांत अध्यक्ष एवं आनंद कठेरिया को प्रांत मंत्री निर्वाचित किया गया। चुनाव अधिकारी की ओर से घोषणा होते ही पूरा परिसर छात्र शक्ति-राष्ट्र शक्ति के नारों से गूंज उठा।
बांग्लादेशी हिंदुओं पर अत्याचार पर कड़ा वक्तव्य
केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य डॉ. निधि बहुगुणा ने पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदुओं एवं अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि मानवाधिकारों की रक्षा वैश्विक चिंता का विषय है और भारत के युवाओं को इसके प्रति सजग रहना चाहिए। उन्होंने आपातकाल के काले दौर का उल्लेख करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना प्रत्येक विद्यार्थी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी केवल कल का नहीं बल्कि आज का नागरिक होता है।
इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
इस अवसर पर इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, एमएलसी वागीश पाठक, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता,प्रांत अध्यक्ष सौरभ सेंगर, प्रांत मंत्री आनंद कठेरिया, प्रांत सह मंत्री पायल गिहार, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, हरिप्रसाद सिंह पटेल, एसएसपी बृजेश कुमार सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा, विपिन गुप्ता, मंत्री अंशुल श्रीवास्तव, अनुज ठाकुर, अंकित पटेल, सत्यम मिश्रा, विजयपाल सोलंकी,हरिमोहन सिंह, आशीषदेव मिश्रा सहित 16 जिलों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व कार्यकर्ता मौजूद रहे।