फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कछला घाट पर गंगा में बहा श्रद्धालु, चार घंटे बाद मिला शव

विज्ञापन
05ड्ढस्रठ्ठह्वद्भद्धश्चद्ध05- मृतक रामऔतार। फाइल फोटो
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। कछला गंगाघाट पर वजीरगंज के गांव सहावर खेड़ा निवासी रामऔतार स्नान करते समय बह गए। श्रद्धालुओं के शोर मचाने पर पहुंचे गोताखोरों ने तलाशी अभियान शुरू तो चार घंटे बाद उनका शव मिला।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब चार रामऔतार (52) अपने गांव के 20-25 श्रद्धालुओं के साथ गंगा स्नान के लिए दो निजी वाहनों से कछला घाट पर पहुंचे थे। सभी श्रद्धालुओं पुल के पास ही डुबकी लगाने लगे। इस दौरान रामऔतार आगे बढ़ा तो भंवर में फंसकर बह गए।
काफी देर तक रामऔतार नजर नहीं आए तो उनके साथियों ने शोर मचाया। शोर सुनकर पहुंचे गोताखोरों ने उनकी तलाश शुरू की। इसके बाद करीब चार घंटे बाद रामऔतार का करीब पांच सौ मीटर दूरी गंगा में शव मिला। तब तक रामऔतार की मौत हो चुकी थी। हालांकि उनके साथ उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे मृतक के बेटे मनोज ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जहां हादसा बताया जा रहा है, उस स्थान पर गहराई कोई खास नहीं थी। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें