फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं के युवक की दिल्ली में चाकू से गोदकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दबतोरी (बदायूं)। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी सैफी की दिल्ली में चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। युवक दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक ब्यूटी पार्लर पर काम करता था। परिवार वालों का कहना है कि कुछ लोग सैफी को बुलाकर ले गए और उन्होंने हत्या कर दी।
विज्ञापन

ग्राम लक्ष्मीपुर निवासी नकीमउद्दीन के मुताबिक उनका बड़ा बेटा सैफी (22) करीब छह साल से दिल्ली के मंगोलपुरी में रहकर काम कर रहा था। वह मंगोलपुरी के मशहूर लेडीज पार्लर पर काम करता था। बुधवार रात करीब नौ बजे दो युवक उसे बुलाकर ब्लॉक मस्जिद बाले पार्क में ले गए। वहां पहले से दो युवक बैठे थे। उसके बाद उन्होंने अचानक सैफी पर चाकू से हमला बोल दिया। उसके दोस्त सैफी को एच ब्लाक अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। मंगोलपुरी थाना पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हत्यारों की लोकेशन कानपुर मिली है। इससे पुलिस कानपुर रवाना हो गई है। पुलिस ने उसके दोस्तों को भी हिरासत में लिया है। परिवार वाले दिल्ली पहुंच गए हैं। बृहस्पतिवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। देर शाम तक उसका शव गांव नहीं लाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें