फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चित्रकला प्रतियोगिता में मुंताहा नकवी अव्वल

विज्ञापन
चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बच्चे। संवाद
विज्ञापन
सहसवान। अल हफीज एजुकेशन एकेडमी में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में कला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कक्षा छह से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपना कौशल प्रदर्शित किया।
विज्ञापन

शिक्षक मोहम्मद नौशाद की देखरेख में हुई प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के अनुसार कक्षा नौ की छात्रा मुंताहा नकवी ने प्रथम, कक्षा 12 के छात्र फरमान ने द्वितीय और कक्षा छह के छात्र दक्ष शाक्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य मोहम्मद उवैस अंसारी ने प्रबंधन की ओर से विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में काशिफ नूर, मोहम्मद आमिल, श्वेता सक्सेना, रजत शर्मा, निशात फारूकी, रिचा सक्सेना आदि शिक्षकों ने सहयोग प्रदान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें