फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: फिर खुला पोर्टल, छूटे छात्रों को भी मिल सकेगी छात्रवृत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले के ढाई हजार छात्र-छात्राओं को मिलेगा फायदा, 15 जून तक खुला रहेगा पोर्टल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। शासन ने अनुसूचित जाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत आवेदन करने वाले ऐसे छात्र-छात्राओं के लिए पोर्टल खोला है, जिनके आवेदन पत्र अभी विद्यालय स्तर पर पेंडिंग पड़े हैं या फिर परीक्षाफल देर से घोषित होने की वजह से आवेदन लंबित हैं। विभाग के मुताबिक, जिले के करीब ढाई हजार छात्र-छात्राएं ऐसे हैं, जिनको छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2022-23 के अनुसूचित जाति दशमोत्तर छात्रवृति योजना के तहत लंबित आवेदन पत्रों के निस्तारण के लिए शासन स्तर से पोर्टल को 17 अप्रैल से 15 जून तक के लिए खोला गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी रामजनम ने बताया कि पोर्टल खोलने का मुख्य उद्देश्य यह है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में शिक्षण संस्थान/ डिग्री कॉलेज द्वारा छात्र-छात्राओं के छात्रवृति फार्म व शुल्क प्रतिपूर्ति अग्रसारित नहीं की, जिसकी वजह से छात्र-छात्राओं को छात्रवृति और शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ नहीं मिल सका। शासन ने इसको ध्यान में रखते हुए पोर्टल को दोबारा खोला है। इसमें खास बात ये है कि शिक्षण संस्थान द्वारा ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करना, अपात्र छात्रों के आवेदन निरस्त करना और पात्र छात्रों का आवेदन ऑनलाइन सत्यापित करते हुए अग्रसरित करने का काम 17 से 19 अप्रैल के ही बीच में किया जाना है। बाकी काम के लिए 15 जून तक पोर्टल खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें