फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड शो में फिल्म स्टार  महिमा चौधरी शामिल

Tue, 21 Nov 2017 12:37 AM IST
बदायूं।
विज्ञापन
रोड शो में भाग लतीं मह‌िमा चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूं। नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी दीपमाला गोयल के पक्ष में सोमवार को फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी ने शहर में रोड शो निकाला। यह शो बिरुआवाड़ी मंदिर से शुरू होने के बाद शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गंतव्य स्थान पर लौटकर खत्म हुआ। रोड शो में भाजपा प्रत्याशी, दीपमाला गोयल, कई विधायक, पदाधिकारी और शामिल रहे। फिल्म अभिनेत्री को देखने के लिए लोगों की खासी भीड़ लगी रही, जिससे जगह-जगह जाम लगा।
विज्ञापन

सोमवार को फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी दोपहर पौने तीन बजे बदायूं पहुंची। यहां वह शहर के बिरुआवाड़ी मंदिर से भाजपा के रोड शो में शामिल हुईं। रोड शो काली सड़क, हलवाई चौक, सुभाष चौक, रजी चौक, नई सराय, टिकटगंज, गोपी चौक, लोटनपुरा और लावेला चौक होता हुआ निकला गया। इस दौरान महिमा चौधरी लोगों को अभिवादन किया। उन्होंने बदायूं नगर पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी दीपमाला गोयल के समर्थन में लोगों से मतदान करने की अपील की। उनके साथ में भाजपा प्रत्याशी दीपमाला गोयल, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बृज प्रदेश अध्यक्ष बीएल वर्मा, बृज प्रदेश उपाध्यक्ष जेके सक्सेना, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव आदि शमिल रहे।
---
भाजपा नेता जेके सक्सेना के घर पहुंचीं महिमा
बदायूं। फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी यहां पहुंचने पर सीधे भाजपा के बृज प्रदेश उपाध्यक्ष जेके सक्सेना के मालगोदाम रोड स्थित आवास गईं। जहां वह कुछ मिनट बैठीं मौजूद लोगों के संग फोटो खिंचाई। इस दौरान सेल्फी लेने वालों की होड़ रही। इस दौरान भाजपा नेता रजनी मिश्रा, एसपी कमल सक्सेना, सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------- 
शंकर गुप्ता के समर्थन में निकाला रोड शो 
उझानी। निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी शंकर गुप्ता के समर्थन में महिमा चौधरी ने सोमवार को यहां पहुंचकर रोड शो किया। वह पूर्वाह्न में स्टेशन रोड स्थित प्रदीप गोयल के निवास पर पहुंचीं। बाद में उन्होंने नगर अध्यक्ष के निवास से रोड शो शुरू किया। खुली कार पर भाजपा बृज प्रदेश के अध्यक्ष बीएल वर्मा और शंकर गुप्ता के साथ महिमा चौधरी कई स्थानों से गुजरीं। इस मौके पर राहुल शंखधार, प्रदीप गोयल, किशनचंद्र शर्मा, रोहताश गुप्ता, हरवंश यादव, मुकेश शर्मा, विवेक शर्मा, रतन जिंदल, संजय यादव, राजीव गोयल, पवन वार्ष्णेय, विश्वनाथ माहौर, आलोक कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें