राष्ट्रीय खेल दिवस पर मदर ऐथीना स्कूल में शिक्षकों और छात्रों के बीच फुटबॉल मैच खेला गया। कड़े संघर्ष के बाद शिक्षकों ने यह मैच जीता। फुटबाल मैच के पहले हॉफ में शिक्षकों की टीम ने 1-0 बढ़त बना ली, लेकिन दूसरे हॉफ में छात्र ऋषभ यादव ने शानदार गोल करके अपनी टीम को 1-1 बराबरी पर ला दिया।
इससे मैच का निर्णय करने पर पेनाल्टी कॉर्नर का नियम अपनाया गया, जिसमें शिक्षक मुकाबला 4-3 से जीत गए। विद्यालय निदेशक चयनिका सारस्वत ने टीमों को बधाई देते हुए मेजर ध्यानचंद के योगदान पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्या शीबा खान ने खेल के क्षेत्र में भारत की वर्तमान स्थिति को रेखांकित किया। इस रोमांचक मैच में शिक्षकों की ओर से शोएब जावेद, ललित सिंह, अंकुर सक्सेना, ऑस्मंड डेविड आदि ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, तो छात्रों की टीम से ऋषभ यादव, आशीष यादव, वैभव वाष्र्णेय और बृजकिशोर आदि ने खूब पसीना बहाया।