फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 25-30 माह से मानदेय न मिलने पर मनरेगा कर्मियों ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
अंबियापुर में अपनी मांगों को लेकर बीडीओ को ज्ञापन देते मनरेगा कर्मी। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। बदायूं जिले में मनरेगा कर्मियों का पिछले करीब 25 से 30 माह से मानदेय और ईपीएफ भुगतान लंबित होने से कर्मचारियों में रोष है। इसे लेकर रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन विकास खंड अंबियापुर के पदाधिकारियों ने शनिवार को प्रदर्शन करते हुए डीएम व जिला कार्यक्रम समन्वयक को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपकर शीघ्र भुगतान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि जनपद में कार्यरत मनरेगा कर्मी-ग्राम रोजगार सेवक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, तकनीकी सहायक व अन्य संविदा कर्मचारी-लगातार अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। लंबे समय से मानदेय का भुगतान नहीं होने से उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है।
कर्मचारियों का कहना है कि इस संबंध में कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक बकाया मानदेय और ईपीएफ का भुगतान नहीं किया गया है। ऐसे में कर्मचारियों ने चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

घोषित कार्यक्रम के अनुसार 9 मार्च को मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में पहुंचकर अपनी समस्या से अवगत कराने और 10 से 15 मार्च के बीच क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपने की योजना है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बकाया मानदेय और ईपीएफ का भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शेर सिंह, अजय कुमार सिंह, मुनीश कुमार, पंकज भारद्वाज, गजराज सिंह, शेर बहादुर सिंह, वीर सिंह, परमानन्द, श्यामवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें