फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: लखनऊ से बदायूं पहुंचे मनरेगा डीसी ने की शिकायत की जांच

विज्ञापन
डीआरडीए कार्यालय परिसर में मौजूद अ​धिकारी व कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। गलत तरीके से धनराशि निकालने की शिकायत पर लखनऊ से मनरेगा डीसी दीनदयाल बृहस्पतिवार को विकास भवन पहुंचे। उन्होंने सभी बीडीओ ओर एडीपी को बुलाकर भुगतान संबंधी जानकारी ली। साथ ही अभिलेखों की जांच की। शिकायतकर्ता बुलाने पर भी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

कादरचौक के राजेश्वर सिंह ने शासन से मनरेगा में अनियमितताओं की शिकायत की थी। शासन के निर्देश पर बृहस्पतिवार को लखनऊ से मनरेगा डीसी दीन दयाल बदायूं पहुंचे। उन्होंने विकास भवन में जिले में तैनात मनरेगा उपायुक्त बलराम कुमार से शिकायत के मामले में पूछताछ की। उसके बाद में उन्होंने विकास खंड अधिकारी व अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा और लेखाकार से जवाब तलब किया।
उसके बाद में उन्होंने शिकायतकर्ता से बात की और उनको कार्यालय बुलाया, लेकिन शिकायतकर्ता ने जिले से बाहर होने की बात कही। ऐसे में उसके बयान दर्ज नहीं हो सके। इसके बाद मनरेगा डीसी दीनदयाल ने मानव सृजन दिवस को लेकर ब्लॉक बार समीक्षा की। प्रधानमंत्री आवास योजना में श्रमिकों का मास्टररोल कम मिलने पर नाराजगी जताई है। इसके अलावा उन्होंने अनुसूचित जाति के श्रमिकों को कितना काम दिया गया है। इसके बारे में जानकारी मिली। यहां पर कमियां मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


विभाग में कराए गए कामों को लेकर कुछ शिकायत थी। शिकायतकर्ता को बुलाया गया, लेकिन वह नहीं आ सका। इसके बाद अधिकारी, कर्मचारी के साथ बैठक की। उनको जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। -दीन दयाल, डीसी मनरेगा, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें