बिल्सी। बालिकाओं की सुरक्षा एवं उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को कोतवाली स्थित मिशन शक्ति केंद्र की टीम ने जागरूकता अभियान चलाया।
विज्ञापन
इसके तहत टीम ने महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय और नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज के गेट पर पहुंचकर छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। इस दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में खुद की सुरक्षा करने के तरीके बताए। साथ ही उन्हें समझाया कि किसी भी प्रकार की परेशानी, छेड़खानी या अप्रिय घटना होने पर घबराने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें।
पुलिस टीम ने छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्य और महिला सुरक्षा के प्रति पुलिस की सक्रियता की जानकारी भी दी। इस मौके पर मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी एवं महिला उपनिरीक्षक रचना देशवाल, शिवानी सागर, पूजा, तनु, सविता देवी और प्रियांशी तोमर आदि मौजूद रहीं। संवाद