बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सत्र 2026-27 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने का अंतिम अवसर दिया गया है।
विज्ञापन
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बीए प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर, बीएससी प्रथम सेमेस्टर तथा एमए प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर (हिंदी, राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र) के जिन छात्र-छात्राओं ने अबतक नवीन अथवा नवीनीकरण छात्रवृत्ति फॉर्म जमा नहीं किया है, वे 14 नवंबर को महाविद्यालय पहुंचकर आवेदन फॉर्म जमा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथि पर फॉर्म जमा नहीं करने वाले छात्र-छात्राओं के आवेदन महाविद्यालय द्वारा निरस्त कर दिए जाएंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित छात्र-छात्रा की स्वयं होगी। संवाद