फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: घर में चोरी करने घुसे बदमाशों ने किसान को गोली मारी, जिला अस्पताल में भर्ती

Sat, 09 Dec 2023 02:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

गांव वारीखेड़ा में शुक्रवार रात किसान ध्यानपाल के घर में बदमाश चोरी कर रहे थे। उसी वक्त किसान खेत से लौटा। बदमाशों ने उसे देखते ही गोली मार दी और फरार हो गए। 
 
विज्ञापन
घायल किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के गांव वारीखेड़ा में शुक्रवार रात बदमाशों ने एक किसान को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। गोली की आवाज से परिजन जागे, तब तक बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात किसान ध्यानपाल के घर में बदमाश घुस गए थे। उस वक्त परिवार वाले सो रहे थे। इसी दौरान किसान फसल की रखवाली करके अपने खेत से घर लौटा था। जैसे ही किसान घर में घुसा, एक बदमाश ने गोली मार दी। 

Bareilly News : साइबर सेना हो रही तैयार, थानों में ही निपटेंगे ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग जाग गए। जब तक वे लोग मौके पर पहुंचे, उससे पहले ही बदमाश फरार हो गए। घायल किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें