मंगलवार सुबह रातरानी के घर में चहल-पहल नहीं दिखी। इस बीच पड़ोस की दुलारो उनके घर पहुंची। दरवाजा नहीं खुलने पर दुलारो ने परिजन व ग्रामीणों की जानकारी दी। ग्रामीण अंदर से बंद दरवाजे को देख छत पर गए और सीढ़िया से घर में पहुंचे तो दंग रह गए। बरामदे में चारपाई पर खून से लथपथ रातरानी का शव पड़ा मिला।
गांव का हिस्ट्रीशीटर परिवार के साथ लापता
पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घर में किसी और स्थान पर लूटपाट व खंगालने के साक्ष्य नहीं मिले। सूचना मिलने पर मनवीर सिंह भी परिजनों के साथ घर आ गए। वारदात के बाद गांव का ही एक हिस्ट्रीशीटर अपनी मां व बहन के साथ घर से गायब है। ग्रामीणों ने हिस्ट्रीशीटर पर बुजुर्ग महिला की लूट के इरादे से हत्या का शक जताया है। पुलिस हिस्ट्रीशीटर की तलाश में जुट गई है।
यह भी पढ़ें- बदायूं में भीषण हादसा: जिला पंचायत के बोर्ड से टकराई कार, जन्मदिन पर लेखपाल समेत तीन दोस्तों की मौत
एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने बताया कि लूट के दौरान एसआई के मां की हत्या की गई है। एसआई ने गांव के ही हिस्ट्रीशीटर पर हत्या का शक जताया है। हत्या के खुलासे के लिए पुलिस व एसअओजी की संयुक्त चार टीम लगाई है। हिस्ट्रीशीटर की तलाश कराई जा रही है।