फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बदायूं में दरोगा की बुजुर्ग मां की निर्मम हत्या, चारपाई पर मिला शव, घर में घुसे बदमाशों ने काटा गला

Tue, 12 Aug 2025 05:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सोमवार रात घर में घुसे बदमाशों ने दरोगा की बुजुर्ग मां की हत्या कर दी। वृद्धा अपने मकान में अकेले रहती थीं। उनका दरोगा बेटा हापुड़ में तैनात है। पुलिस को आशंका है कि लूट के दौरान हत्या की गई है। 
विज्ञापन
मां रातरानी का शव देख रो पड़े दरोगा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में दरोगा की बुजुर्ग मां की हत्या कर दी गई। क्षेत्र के मौसमपुर गांव में सोमवार रात बदमाशों ने लूट के दौरान वारदात को अंजाम दिया। बदमाश महिला के कुंडल, पाजेब, नाक की नथ व गले का लॉकेट उतार ले गए। मंगलवार दोपहर एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह, एसपी देहात केके सरोज ने घटनास्थल का जायजा लिया। फॉरेसिंक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए। परिजन पड़ोस के हिस्ट्रीशीटर पर हत्या का शक जाहिर कर रहे हैं। पुलिस वारदात की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


मौसमपुर गांव निवासी रातरानी (65 वर्ष) घर में अकेली रहती थी। उनके इकलौते पुत्र मनवीर सिंह यादव हापुड़ जिले में बहादुरगढ़ पुलिस चौकी के प्रभारी हैं। मानवीर सिंह पत्नी व बच्चों के साथ हापुड़ जिले में ही रहते हैं। सोमवार रात रातरानी घर का मुख्य गेट बंद करके बरामदे में चारपाई पर सोई थीं। बताया जाता है कि में बदमाश पड़ोस के बंद मकान की छत के जरिए मनवीर सिंह के घर में घुसे। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: घर पर सुसाइड नोट छोड़कर विवाहिता हुई लापता, पति की प्रेमिका पर लगाया यह आरोप
विज्ञापन


धारदार हथियार से काटा गला 
बदमाशों ने मनवीर सिंह के घर की सीढ़ियों पर लगे दरवाजे की कुंड़ी को तोड़ दिया। इससे बदमाश घर के अंदर दाखिल हो गए। बदमाशों ने मनवीर सिंह की मां रातरानी की सोते समय ही किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद बदमाश उनके सोने-चांदी के जेवर लूटकर भाग निकले।

मंगलवार सुबह रातरानी के घर में चहल-पहल नहीं दिखी। इस बीच पड़ोस की दुलारो उनके घर पहुंची। दरवाजा नहीं खुलने पर दुलारो ने परिजन व ग्रामीणों की जानकारी दी। ग्रामीण अंदर से बंद दरवाजे को देख छत पर गए और सीढ़िया से घर में पहुंचे तो दंग रह गए। बरामदे में चारपाई पर खून से लथपथ रातरानी का शव पड़ा मिला। 

गांव का हिस्ट्रीशीटर परिवार के साथ लापता 
पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घर में किसी और स्थान पर लूटपाट व खंगालने के साक्ष्य नहीं मिले। सूचना मिलने पर मनवीर सिंह भी परिजनों के साथ घर आ गए। वारदात के बाद गांव का ही एक हिस्ट्रीशीटर अपनी मां व बहन के साथ घर से गायब है। ग्रामीणों ने हिस्ट्रीशीटर पर बुजुर्ग महिला की लूट के इरादे से हत्या का शक जताया है। पुलिस हिस्ट्रीशीटर की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- बदायूं में भीषण हादसा: जिला पंचायत के बोर्ड से टकराई कार, जन्मदिन पर लेखपाल समेत तीन दोस्तों की मौत

 
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने बताया कि लूट के दौरान एसआई के मां की हत्या की गई है। एसआई ने गांव के ही हिस्ट्रीशीटर पर हत्या का शक जताया है। हत्या के खुलासे के लिए पुलिस व एसअओजी की संयुक्त चार टीम लगाई है। हिस्ट्रीशीटर की तलाश कराई जा रही है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें