फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: प्रभारी मंत्री गुलाब देवी और अफसरों ने किया योग, पुलिस लाइन में हुआ कार्यक्रम

Sat, 21 Jun 2025 05:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

योग दिवस कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि योग मनुष्य के शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास में सहायक हैं। उन्होंने सभी लोगों से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।
विज्ञापन
सेल्फी प्वाइंट पर मंत्री व अफसरों ने खिंचवाया फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य थीम पर मनाया गया। जिला मुख्यालय, तहसीलों व ब्लाकों में भी योग दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ जिले की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने देव धनवंतरि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया। सेल्फी पॉइंट आकर्षण का केंद्र रहा। सेल्फी पॉइंट पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व गणमान्य लोगों आदि ने सेल्फी लेकर इस क्षण को यादगार बनाया।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि योग मनुष्य के शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास में सहायक हैं। उन्होंने सभी से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि योग अपनाने से 80 वर्ष का व्यक्ति भी 21 वर्ष के व्यक्ति से आगे निकल सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से योग को अंतरराष्ट्रीय दिवस का दर्जा मिला। 

योग करने से निरोगी रहेंगे- विधायक  
सदर विधायक महेश चंद गुप्ता ने कहा कि जो हम बोलते हैं वह ब्रह्मांड में गुंजता है। उन्होंने कहा कि भारत एक दिन विश्व गुरु बनेगा, इसके लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि योग अपनाने से बीमारियों से बचा जा सकता है। भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और प्रत्येक दिन योगाभ्यास करें ऐसा करने से शरीर व मन में नई स्फूर्ति का संचार होता है। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी अवनीश राय ने कहा कि 15 जून से 21 जून तक योग सप्ताह मनाया गया। उन्होंने कहा कि योग करने से स्वस्थ जीवन व निरोगी काया होती है इसलिए सभी को जीवन में योग को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ तन व मन के लिए योग जरूरी है।इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि,अधिकारी गणमान्य लोग, बुजुर्ग व बच्चे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें