फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

Tue, 07 Apr 2026 05:21 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के मूसाझाग क्षेत्र के गांव अहोरामई में शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लगने से एक परिवार को बड़ा नुकसान हो गया। आग से गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। कपड़े भी नहीं बचे। 
विज्ञापन
कमरे में जला पड़ा सामान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव अहोरामई में मंगलवार तड़के करीब चार बजे एक मकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिससे घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार, गांव अहोरामई निवासी भरत सिंह के घर में मंगलवार सुबह अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। 

विज्ञापन


उस समय परिवार के सभी सदस्य मकान की दूसरी मंजिल पर एक कमरे का ताला लगाकर बाहर बरामदे में सो रहे थे। अचानक आग लगने की सूचना पर जब तक परिवार के लोग जागे, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया और कमरे में रखा अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया। परिवार के आनन-फानन घर से बाहर निकले। 

घरेलू सामान के साथ जेवर और नकदी भी जली 
पीड़ित के मुताबिक आग से सोने-चांदी के आभूषण भी जल गए। इसके अलावा घर में रखी करीब 56 हजार रुपये की नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई। घरेलू सामान में एलसीडी, वाशिंग मशीन, फ्रिज, कूलर, सीलिंग फैन, बक्सा, डबल बेड, अलमारी और परिवार के सभी सदस्यों के कपड़े जलकर नष्ट हो गए। स्थिति यह रही कि परिवार के पास केवल पहने हुए कपड़े ही बच सके।
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। पीड़ित ने बताया कि देखते ही देखते पूरा सामान जलकर खाक हो गया। इस हादसे के बाद पीड़ित परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें