आरोप है कि नौ फरवरी को सुधीर, उसके पिता विदेश पाल और मां रामखिलौना ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और उसके शव को अंतिम संस्कार करने ले गए। उसी दौरान मोहल्ले वालों ने सूचना दी, जिससे रक्षा देवी और उनके परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए लेकिन तब तक ससुराल वालों ने प्राची का शव जला दिया।
15 फरवरी को उन्होंने थाने जाकर इसकी तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के अनुसार एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसकी विवेचना कराई जा रही है। इसमें जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई होगी।