फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तारीख पर आई विवाहिता लापता, हत्या कर शव छिपाने का आरोप, पति समेत तीन पर रिपोर्ट

Sat, 28 Sep 2024 04:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र में एक विवाहिता दो महीने से लापता है। उसका दहेज को लेकर पति से विवाद चल रहा है। इसी सिलसिले में 22 जुलाई को तारीख पर शहर गई थी। इसके बाद नहीं लौटी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में मुकदमे की तारीख पर शहर आई विवाहिता को पति ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर अपहरण कर लिया और कहीं ले जाकर छिपा दिया। परिजनों ने विवाहिता की हत्या की आशंका जताई है। शिकायत पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव पडौलिया निवासी आजिम ने एसएसपी को बताया कि उसकी बहन फात्मा का दहेज को लेकर पति से विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। 22 जुलाई को फात्मा तारीख पर अदालत गई थी, उसके बाद से घर नहीं लौटी है। परिवार के लोगों ने उसको हर जगह तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। 23 जुलाई को तहरीर थाना कुंवरगांव में दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। 

पता लगा कि फात्मा के रिश्ते में मामा अब्बास, पति समीरउद्दीन व जेठ मुनब्बर ने साजिश व षड्यंत्र करके सुपारी देकर फात्मा का अपहरण करके गायब करा दिया है। शक है कि आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी है। मायके वालों के शिकायती पत्र पर एसएसपी ने कुंवरगांव थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने विवाहिता की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें