फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: घरेलू कलह में विवाहिता ने फंदे पर झूलकर दी जान

Sun, 27 Oct 2024 03:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर। थाना बिनावर क्षेत्र में मामूली कहासुनी होने के बाद शुक्रवार की रात विवाहिता ने फंदे पर लटककर जान दे दी। शनिवार को सुबह जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव रजागंज निवासी तिलक सिंह की पत्नी सुमित्रा (30) शुक्रवार की शाम खाना खाकर कमरे में जाकर सो गई। बताया जाता है कि शाम को पति पत्नी में कहासुनी हुई थी। इसी बात से नाराज विवाहिता रात में फंदे पर झूल गई।
शनिवार को जब विवाहिता कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। लेकिन दरवाजा नहीं खुला तो अनहोनी की आशंका जताते हुए मोहल्ले के लोगों को मौके पर बुला लिया। दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो विवाहिता फंदे पर लटकी हुई थी। परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतारा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि इस मामले की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें