फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शिक्षा चौपाल में दिए बच्चों को निपुण बनाने के मंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक। ब्लाॅक के प्राथमिक विद्यालय गनेश नगला में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि बीईओ अमूल कुमार अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों के शिक्षा में गुणात्मक सुधार होगा।
विज्ञापन

उन्होंने अभिभावकों को भी शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में मिल रही सुविधाओं व पठन-पाठन की जानकारी देना ही शिक्षा चौपाल का मुख्य उद्देश्य है। वहीं नियमित छात्रों को स्कूल भेजकर उनकी उपस्थिति शत-प्रतिशत रखना, यह अभिभावकों का काम है। अभिभावकों को अपने बच्चों को अधिक से अधिक समय देना चाहिए, साथ ही उनके शैक्षणिक गृह कार्य को पूरा करने व लिखित कार्यों को कराने का भी प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर एनपीआरसी सर्वेश राठौर, राघवेंद्र सिंह, रामवीर सिंह यादव, योगेश कुमार सिंह, अनिल कुमार शर्मा, मुसीर खा, आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें